Untitled Document
Untitled Document
एक बूँद हूँ पर अन्तस में मैने सागर को पाया है, बनने को सागर बन जाउँ तटबन्धों से डर लगता है| सम्बन्धों से डर लगता है| अनुबन्धों से डर लगता है|
 छन्दनिर्झर

 

दिव्य-चेतना का गान, भारत का स्वाभिमान

शहीदों का वरदान गीत वन्दे मातरम

गौरव का देता ज्ञान, नवयुगी अभियान

एकता की पहचान गीत वन्दे मातरम

शान्ति का है परिधान, तीन रगों की है शान

नव क्रान्ति का विहान गीत वन्दे मातरम

मित्रता की है ये आन, बैरी के लिए कृपाण

सबका ही है महान गीत वन्दे मातरम्

 

 
 

परिचय | मुखपृष्ठ | अनुभव की धारा | प्रैस | अपनों की नजर में | संस्मरण | सम्पर्क | Email
सर्वाधिकार सुरक्षित © २०१० | ईमेल: mail@gajendersolanki.com